डीग: अधिक मास से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट, डीग में 84 कोस परिक्रमा मार्ग का कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण
Deeg, Bharatpur | May 15, 2026 आगामी अधिक मास के दौरान होने वाली बृज 84 कोस परिक्रमा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने स्वयं परिक्रमा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।