घाघरा: सहीजाना मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया
Ghaghra, Gumla | Apr 7, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के सहीजाना मोड के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने संजय उरांव को मृत घोषित कर दिया जबकि बलिराम गोप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों सहीजाना कुंबाटोली के रहने वाले है।