तिर्वा: DN इंटर कॉलेज के बाहर सपा नेताओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए लगाया भोजन का स्टॉल
Tirwa, Kannauj | Jun 9, 2026 कन्नौज, तिर्वा। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग स्थित डीएन कॉलेज के सामने भोजन भंडारे का आयोजन किया। परीक्षा केंद्रों के पास स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी में राहत मिली।