धौरहरा: विकास खण्ड ईसानगर में 15वें वित्त आयोग से बना वाटर आरओ शॉपिस, भीषण गर्मी में लोगों को नहीं मिल रहा पानी
ईसानगर में 15वें वित्त आयोग (टाइड फंड) वर्ष 2024-25 से लाखों रुपये की लागत से बनाया गया वाटर आरओ प्लांट लोकार्पण के बाद भी बंद पड़ा है। थाना परिसर के पास सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के नजदीक बने इस आरओ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार ‘दीपू’ ने किया था। श्रद्धालु राहगीर और फरियादी पानी के लिए भटक रहे हैं जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।