मऊरानीपुर: कटेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कटेरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी रोहित यादव निवासी टुडयन खिरक, कटेरा देहात को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।