चरखारी: चरखारी के सबुआ गांव में मानसिक विक्षिप्त ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के सबुआ गांव निवासी मानसिक विक्षिप्त 25 वर्षीय अनिल अहिरवार पुत्र जगतू ने बीती शाम सुने मकान के अन्दर फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।