साईं खेड़ा: नर्मदा जयंती मौके पर साई खेड़ा नर्मदा मंदिर में मां रेवा सेवा समिति ने हवन कराया, की क्षेत्र में सुख शांति की कामना
नरसिंहपुर जिला साई खेड़ा नगर के प्रसिद्ध मां नर्मदा मंदिर में 16 फरवरी नर्मदा जयंती के आज मौके पर हर साल की तरह इस वर्ष भी मुहूर्त अनुसार मां नर्मदा मंदिर में पूजा पाठ की गई, साथ ही रेवा सेवा समिति के सदस्यओ द्वारा,मां नर्मदा मंदिर में हवन कराया गया हवन करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की गई की साई खेड़ा नगर एवं क्षेत्र में सुख शांति खुशहाली बनी रहे ,।