मैहर शहर में सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता संतोष सोनी के प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। समय रहते आसपास के दुकानदारों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक ऑफिस में लगे AC के हीट होने की वजह से आग लगी थी।