दिल्ली से छतरपुर आ रही जय बालाजी छाबरा कंपनी की यात्री बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी ऑफिस के सामने एक महिला यात्री ने क्लींजर पर बैग गायब करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। महिला ने तुरंत एसपी ऑफिस पहुंचकर मंगलवार की दोपहर 3 बजे शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने क्लींजर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।