बभनावा गांव में बीते शुक्रवार की शाम गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घर राम मनोहर पुत्र खगेश्वर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घर के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट मे ले लिया था।