किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में 4400 लीटर अवैध पेट्रोलियम किया गया ज़ब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, तीन गाड़ियां भी ज़ब्त की गईं
Kishangarhbas, Alwar | Jul 8, 2026
बुधवार सुबह 9:00 बजे किशनगढ़ बास थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध पेट्रोल पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप और एक बोलेरो वाहन से कुल 4400 लीटर अवैध पेट्रोल पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सरजीत गुर्जर और राहुल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है, आगे की जांच जारी है।