गोरखपुर: जिले के विभिन्न स्वर्ण बाजारों में अक्षय तृतीया के मौके पर जमकर हुई आभूषणों की खरीदारी
आज पूरे देश में धूमधाम से अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस पर्व पर लोग शुभ मानते हुए कुछ ना कुछ स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी करते हैं। आज जिले के विभिन्न स्वर्ण बाजारों में आभूषणों की खरीदारी करने के लिए सुबह से ही लोग उमड़ पड़े, जमकर सोने, चांदी की खरीदारी की गई है। स्वर्ण कारोबारियो ने बताया कि पिछले साल से इस साल सोना महंगा है। फिर भी लोग खरीदारी कर रहे।