गोरखपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने लोकसभा के पर्चे दाखिल किया, सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत
लोकसभा नामांकन के चौथे दिन आज कलेक्ट्रेट कचहरी में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किया। प्रत्याशी के साथ चार अन्य लोगों को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। एडीएम फाइनेंस के कोर्ट में सदर लोकसभा के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं CRO के कोर्ट में बांसगांव के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।