गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर आवास स्थित शक्तिपीठ में अक्षय तृतीया के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक
अक्षय तृतीया के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फलों के रस और दूध से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह मंदिर भ्रमण करने के बाद शक्तिपीठ में तमाम पुजारी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर एन गनमैन व्यक्ति भी मंदिर में मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने लोकमंगल कामना के साथ प्रार्थना भी किया।