गोरखपुर: एसटीएफ ने बीती रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को बरगदवा से किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मनीष यादव को एसटीएफ ने अंबाला एसटीएफ के साथ मिलकर चलवा लाल थाना क्षेत्र के बरगदवा से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद थाने में आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को हथियार पहुंचना था।