गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Gumla, Gumla | May 17, 2026 गुमला-लोहरदगा रोड स्थित खटवा नदी के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दुन्दरिया निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण गोप के रूप में हुई है। लक्ष्मण पेशे से ऑटो चालक है। वह सवारी छोड़कर अपने ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान खटवा नदी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।