मनिका: पानी की एक बूंद को तरस रहे मनिका प्रखंड के आदिवासी ग्रामीणों ने श्रमदान से कर डाला कुआ निर्माण।
Manika, Latehar | Jun 30, 2024 लातेहार जिला के मनिका प्रखंड अंतर्गत बरकाडीह पंचायत के हाटा ग्राम में अवस्थित ठूठती टोला में आदिवासी ग्रामीणों ने श्रमदान से कर डाला कुआ का निर्माण। ठूठती टोला ग्राम आदिवासी उरांव बहुल ग्राम है ग्राम की आबादी 11 घरों की है । जो लंबे समय से पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे थे और अंत में बिना सरकारी सहायता के मिल कर श्रमदान से कुआ निर्माण कर डाला।