मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों पर गिरेगी गाज, जिम्मेदारी टालने पर मंत्री कपिलदेव ने CMO व आयुर्वेदिक अधिकारी को फटकारा
मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। रुड़की रोड पर नवजात की मौत के बाद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों को तुरंत जांच अभियान चलाने और 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर सख्त चेतावनी के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।