अकबरपुर: अकबरपुर पुलिस ने वारंट के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप
3:00 बजे जानकारी मिली कि नवादा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर अकबरपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर हाट निवासी जनक चौधरी के पुत्र अर्जुन चौधरी को पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।