गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट क्षेत्र में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
थाना सिहानी गेट क्षेत्र में सोमवार सुबह नेहरू नगर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर रामेश्वर दयाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथी ही पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।