पुलिस को पता चला आरोपी ऋषभ ने प्रहलादपुर में चाचा के यहां मोटी रकम छोड़ दिया और ढाई लेकर देहरादून चला गया। पुलिस टीम विश्वकर्मा कॉलोनी पहुंची और वहां से 91 लाख 19 हजार 500 बरामद किया। हिरासत में लिए सचिन यादव से इंटरनेट कॉलिंग कराया गया तो पता चला कि ऋषभ गुजरात ट्रेन से जा रहा है। पुलिस टीम राजस्थान के भरतपुर जंक्शन पर उसे दबोच लिया।