नित्थर: बुधवार रात को निथर के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के आगे किसानों ने डाला डेरा
Nither, Kullu | Mar 21, 2024 बुधवार रात को किसान सभा निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा की लूहरी परियोजना के निर्माण कार्यों से आई दरारों और प्रदूषण का सर्वे हुआ है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए और जहां पर सर्वे नहीं हुआ है,उसका मुआवजा भी दिया जाए। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक न तो मुआवजा दिया और न ही सर्वे किया गया।