अरवल: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया
Arwal, Arwal | Apr 23, 2025 बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीनानाथ राम के पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ़ राजा बाबू के रूप में की गई है। यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 4:45 बजे हुआ।हादसे के तुरंत बाद युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।