बलिया जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने होली पर्व के मद्देनज़र मंगलवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे नागरिकों से सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले केमिकलयुक्त रंग त्वचा, आंख, नाक और कान जैसे संवेदनशील अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें। छोटे बच्चों को विशेष रूप से रासायन