इकौना: कमलाभारी मोड के पास रेस लगाने के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रालियों की टक्कर, 6 लोग घायल, 2 को जिला अस्पताल रेफर किया गया
घने कोहरे के चलते कमलाभारी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ पर लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर ट्राली रेस लगाने के दौरान आपस में भिड़ गयी, वहीं सड़क हादसे में चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जबकि सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए CHC गिलौला पहुंचाया गया, जहाँ से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि घटना के सही समय का पता नहीं चल पाया है।