इटावा: सेंट्रल स्कूल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार 2 बदमाश
Etawah, Etawah | Jul 3, 2026 इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सेंट्रल स्कूल के पास सुबह मॉर्निंग वॉक पर वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर रविंद्र सिंह पाल निकले हुए थे। तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। और मौके से फरार हो गए। यह चेन लगभग 15 ग्राम की बताई गई है। यह घटना लगभग सुबह 6:30 बजे की बताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है।