भुसावर: भरतपुर में गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच भुसावर के गांव पथैना में पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
भुसावर क्षेत्र के पथैना गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने नियमित जल आपूर्ति और समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।