चैनपुर: चेड़ाबार पुल के पास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त, पुलिस कार्रवाई में जुटी
चैनपुर पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन को लेकर कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत चेड़ाबार पुल स्थित अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त किए गए वाहन को चैनपुर थाना परिसर में रखा गया हैं। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। जब्त ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का हैं।