गोरखपुर: 15 जुलाई से शुरू होगा स्पाइस जेट की कोलकाता के लिए उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी
स्पाइस जेट 15 जुलाई से कोलकाता और 16 जुलाई से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार सप्ताह में 5 दिन कंपनी का विमान गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा वही कोलकाता के लिए कंपनी का विमान प्रतिदिन उड़ान भरेगा स्पाइसजेट ने फरवरी में यहां से उड़ान बंद कर दिया था।