खुरई: बारात की कार दुर्घटना का मामला, इलाज के दौरान दूल्हे की भी मौत, दुल्हन और कार चालक की पहले ही हो चुकी मौत
Khurai, Sagar | Jun 29, 2026 पिछले सोमवार को बाईपास रोड पर बारात की कार को सफारी कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी, जिसमें दूल्हा दुल्हन सहित 7 लोग घायल हो गए थे, कार चालक की उसी समय मौत हो गई थी, जबकि दुल्हन पूजा कुशवाहा की इलाज के दौरान 27 जून को मौत हो गई थी, सोमवार शाम 5 बजे दूल्हे के परिजनों से मिली जानकरी के अनुसार इलाज के दौरान दूल्हे प्रहलाद ne भी दम तोड़ दिया।