पिंड्रा: करोड़ की लागत से तालाबों का होगा कायाकल्पः भूमि पूजन कर कार्य हुआ शुरू,
वाराणसी के रोहनियां में हरिहरपुर पंचकोशी मार्ग स्थित देहली विनायक के प्राचीन कुंड, तालाब व परिसर का कायाकल्प यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 13 करोड़ 66 लाख 71 हजार की लागत से कराया जायेगा। इस कार्य के लिए रोहनिया विधानसभा के अपना दल एस के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने गुरुवार को दोपहर बाद भूमि पूजन किया।