खंडवा नगर: खंडवा: जर्जर रेलवे बिल्डिंग का मलबा गिरने से एमसीएम कर्मचारी की मौत, एक गंभीर
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पुलिया इलाके में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से लोहा निकालने के दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी शशिकांत कश्यप पिता रामदुलारे कश्यप, उम्र 41 साल, निवासी शंकर नगर खंडवा की मौके पर ही मौत हो गई , जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे