जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने झरनी गुड़ा के हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर दी जानकारी
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा से हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा का तीनदिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए 2007/8 में हनुमंत शक्ति जागरण अभियान चलाया गया था , उसी समय इस यहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी ,आज उसी मंदिर का भव्य निर्माण किया गया है।