विदिशा नगर: केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत की महिलाओं पर टिप्पणी के खिलाफ महिला कांग्रेस फूंकेगी पुतला
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि सोमवार शाम 4 बजे बरईपुरा चौराहे पर केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत जो फिल्म अदाकारा भी है का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही जिम्मेदार नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में अपनी जिम्मेदारी को दरकिनार करते हुए महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी की है।