भोरे: घोरठ गांव में आपसी विवाद में महिला-बच्चों से मारपीट, जेवर छीनने का आरोप; 6 पर केस, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने तथा उनके कीमती गहने छीन लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें घोरठ जागीरदारी बनकटा निवासी हरिकांत यादव की पत्नी सविता कुमारी ने यह आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर खड़ी थी। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट क।