बरेली: बरेली में पुलिस की सुस्ती पर सवाल, गंभीर केस में 2 साल बाद भी नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना सीबी गंज में दर्ज एक गंभीर मुकदमे में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि मुकदमा संख्या 0417/2024 में लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो जांच में प्रगति हुई है और न ही चार्जशीट दाखिल की गई है। पीड़ित का आरोप है कि अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और लगा