पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काम के सिलसिले में काफी समय पहले 35 वर्षीय महिला की जान-पहचान उदयपुर में पनीर बनाने की मिनी फैक्ट्री चलाने वाले संजू उर्फ रट्टू पुत्र ददोला साहू उम्र 33 वर्ष से हुई थी, तभी से उनके बीच बातचीत होने लगी थी। इसी दौरान बीते 13 मई 2026 को आरोपी ने काम के बहाने महिला को अपनी फैक्ट्री पर बुलाया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।