सिराथू: शीतलपुर अन्दावा गांव में खाना बनाते समय एक घर में लगी आग, गृहस्थी जल गई, समय पर पाया गया आग पर काबू
सिराथू तहसील इलाके के शीतलपुर अन्दावा गांव के एक घर में सोमवार की दोपहर आग लग गई है।बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान यह आग लगी थी। घर के बाहरी हिस्से में किचन था जहां आग लगी थी।इस दौरान गृहस्थी और अन्य सामान जल गए हैं।समय रहते फायर और पुलिस टीम पहुंची आग पर काबू पा लिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है गांव के रामनरेश के घर में यह आग लगी थी।