बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल में चार दिन पूर्व एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। रविवार दोपहर एक बजे सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि अस्पताल में हुए घटनाक्रम की अभी जांच चल रही है। पुलिस द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही युवक की मौत के बाद पुलिस द्वारा अभी मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज है।