शाहबाद: शाहाबाद से मुस्लिम युवा पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब रवाना
पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं। इस मुश्किल समय मे पूरा देश पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है और अपने-अपने तरीके से मदद करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को शाहाबाद से मुस्लिम युवक कुछ खुसूसी लोगों से आपस में इमदाद एकत्रित करके पंजाब के बाढ़ पीड़ितों में वितरित करने के लिए निकल गए।