शामली: हिरनवाड़ा में फर्जी चेक देकर विधवा महिला से कराया मकान का बैनामा, धक्का मारकर घर से निकालने का आरोप
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव हिरनवाड़ा निवासी विधवा महिला मिमलेश ने गांव के ही राजीव नाम के व्यक्ति के खिलाफ बाबरी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि राजीव ने उसे फर्जी चेकर देकर मकान का बैनामा करा लिया और फिर बाद में पुलिस प्रशासन से सांठ—गांठ कर उसे धक्का मारकर घर से निकालते हुए मकान पर कब्जा किया।