वारासिवनी: धानिटोला के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कार जब्त चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस, बैंक मैनेजर की बताई जा रही कार
वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम धानिटोला बुदबुदा के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बंडलटोला कोचेवाही निवासी 63 वर्षीय फुलचंद मसकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़कर रखा लेकिन मौका देख वहां घटना स्थल से भाग निकला गंभीर स्थिती को देखते हुएबालाघाट जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।