पिंड्रा: हत्या के मामले मे वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को चोलापुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सहायता से चोलापुर थाना पुलिस ने वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को कटारी मोड़ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान रामअवतार यादव पुत्र स्व० राजदेव यादव निवासी ग्राम बेनीपुर कला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।