पिंड्रा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। रक्षा मंत्री ने एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।