बालाघाट: ज़मीन विवाद सुलझाने के नाम पर आदिवासी परिवार से ₹20 करोड़ की धोखाधड़ी, सूदखोर सुनील अरोरा पर गंभीर आरोप
पीड़ित दिनेश वरकड़े ने बताया कि उसकी 8 एकड़ 72 डिसमिल पैतृक जमीन पर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान सुनील अरोरा ने विवाद सुलझाने का भरोसा देकर जमीन बिकने पर आधा हिस्सा मांगा। भरोसे में आकर परिवार ने जमीन के दस्तावेज उसे सौंप दिए। आरोप है कि सुनील ने नया बैंक खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम और हस्ताक्षरित चेक भी अपने पास रख लिए। अदालत का फैसला परिवार के पक्ष