रामगंजमण्डी: खेड़ली में मकान विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, एक व्यक्ति घायल
चेचट क्षेत्र के खेड़ली गांव में मकान की सीमा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। विवाद के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने से एक जना घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं।