झाझा: बरमसिया गांव में सचिन पर हुए गोलीकांड में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ तेज; मोबाइल की तलाश जारी
Jhajha, Jamui | Jul 6, 2026 बरमसिया गांव में रविवार देर शाम सचिन कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने धर्मराज, सनोज और महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार की दोपहर 1 बजे एसएचओ मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के दौरान छीना गया सचिन का मोबाइल भी तलाशा जा रहा है। पुलिस ने जल्द पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है।