टिहरी: हिन्डोलाखाल पॉलीटेक्निक में पुलिस ने साइबर अपराध और नशे के खिलाफ किया जागरूक
टिहरी की हिन्डोलाखाल पुलिस ने पॉलीटेक्निक के छात्रों और शिक्षकों को साइबर क्राइम, नशे और सड़क सुरक्षा से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने आत्मरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी।