हनुमानगढ़: जंक्शन में संस्कार स्कूल के बाहर दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित संस्कार स्कूल के बाहर से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को लेकर गहन पूछताछ जारी है। इस संबंध में एक परिवादी की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था।