कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में सोमवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह,नर्मदा प्राकट्य उत्सव, धान उपार्जन, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए।